X

Hamara Facebook page like kare

Aisi bahut si jankari ke liyePlease! Like

Contact Us

पतले कैसे हो- 12 असरदार उपाय

पतले होने के लिए लोग क्या क्या उपाय नहीं करते है। कुछ लोग तो पतले होने को लेकर खाना तक छोड़ देते है। 24-24 घंटे में एक बार खाना उन्हें पतला तो नहीं करता लेकिन उनके शरीर को कमजोर जरूर कर देता है। ऐसे लोग पतले होने का तरीका हर जगह खोजते है और हर तरीके को आजमाते हैं। लेकिन मेरे ख्याल से उनके शरीर पर कुछ असर नहीं पड़ता।

Image credit How to be slim - पतले कैसे हों


मोटा होना कोई श्राप तो नही है लेकिन फिर भी अगर शरीर खुद से ज्यादा दिखने लगे तो बुरा लगता है। ज्यादा निकल हुआ पेट, मोटी भुजाये, और ऐसे ही तरीके से फुले हुए या बढे हुए शरीर के और भी हिस्से आपको बिना वजह खुद को कोसने पर मजबूर कर देते है और आप पतले होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।



पहले बात करते हैं की कुछ लोग मोटे क्यों होते हैं और कुछ पतले क्यों होते हैं। लेकिन उससे पहले आपको बता दे की यहाँ पतले होने से मतलब फिट होने से है। यानि फिट कैसे हों।

मैं फ़िल्म एक्टर जॉन अब्राहम का एक इंटरव्यू देख रहा था जिसमे उन्होंने कहा की उनका शरीर उनके रेगुलर खाने पीने और जिम की वजह से मेन्टेन रहता है। और अगर वो कुछ दिन के लिए उसमे कुछ कमी करते हैं तो उनका वजन घटने लगता है। उनका रोज की डाइट में वो करीब 2 दर्जन तक अंडे खा जाते हैं।

अगर मेडिकल साइंस की भाषा में बात न करे तो हम साधारण तरीके से ये समझ सकते हैं की कुछ लोगो की शरीर  आटोमेटिक फूलती रहती है चाहे वो कितना भी संभल कर खाये और कुछ लोगो की शरीर का वजन ऑटोमैटिक कम ही रहता है चाहे वो कितना भी ज्यादा खाएं या चाहे जो खाएं।

आपने भी देखा होगा कि अच्छे अच्छे घरो के लड़के काफी पतले दुबले होते हैं वहीँ कुछ गरीब घर बच्चे भी काफी हृष्ट पुष्ट होते हैं। अगर हम समझ पाये तो इसका सीधा सा मतलब ये निकलता है कि ये हमारे शरीर की आंतरिक बनावट पर डिपेंड होता है।

लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम जैसे हैं वैसे ही रहेंगे या हम में कोई बदलाव नहीं हो सकता। ये बिलकुल संभव है बस आप जॉन अब्राहम का तरीका अपनाईये😊।

How to be slim

आज हम बात करते हैं की पतला होने के लिए क्या जरुरी है। तो ऊपर बताये गए जॉन जी के तरीके में हमें एक चीज दिखती है वो है संयम ।

आपको इसके लिए अपने आप पर पूरा कण्ट्रोल रखना होगा। अगर आप संयम नहीं रख सकते तो दुनिया का कोई भी जिम या डाइट प्लान आपको पतला नहीं कर सकता ।  तो अगर आप यहाँ बताये गए तरीके को आज आजमाना शुरू करते है तो पहले आप आपमे मन में ये बना लीजिये कि इसे कम से कम 6 महीने तक जारी रखेंगे नहीं तो इसका कोई फायदा नहीं होने वाला।

इस नुस्खे से आप पतले और फिट हो सकते है और आपका पेट पूरी तरह अंदर चला जायेगा

Image credit

1. जम कर खाये- 

आज से आप प्लान बनाये कि आपकी जो भी मनपसन्द चीजे हैं उसे आप 1 महीने तक जमकर खाये क्योंकि अगले 6 महीने तक आपको उन सब चीजो को सतर्क रहकर खाना है या बिलकुल ही त्यागना है।

2. सिर्फ 2 या 3 बार खाये

1 महीने के बाद जब आप इस प्लान को शुरू करते हैं तो आपको strictly बस दिन में 2 या 3 बार खाना है जी हाँ वजन घटाने के लिए दिन में 1 बार नहीं बल्कि 2 या 3 बार खा सकते हैं और वो भी पेट भर के। 

लेकिन प्रतिबन्ध ये है की उसके बाद कुछ नहीं खाना है। कुछ नहीं मतलब कुछ नहीं। सिर्फ 2 या 3 बार खाना। मोटे लोगो के साथ यही problem होती है कि उनका दिन भर कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है। जिससे उनकी बॉडी को जरुरत से ज्यादा कैलोरी मिलती है जो कि burn नहीं हो पाती। 
वैसे तो आप कहने को एक टाइम खाना खाते हैं लेकिन ये दिन भर का थोडा थोडा खाना आपके मोटेपन को जैसे का तैसा ही बनाये खता है। पतले लोग जिन्हें कम भूख लगती है उन्हें भी दिन में थोडा थोडा कर के कई बार खाए की सलाह दी जाती है जिससे कि उनकी बॉडी में एक्स्ट्रा कैलोरी मिल सके और उनकी बॉडी में ग्रोथ के चांसेस बढ़े। इस लिए ऐसा करने से बचे।

3. निम्बू और शहद पानी में मिलाकर पियें


सुबह उठकर निम्बू पानी और शहद का सेवन करें। थोड़े गुनगुने पानी में निम्बू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पिए। खट्टापन मोटेपन को खत्म करता है लेकिन उसका इस्तेमाल भी ध्यान से करना है। पानी को थोडा गुनगुना जरूर कर लीजिये।

4. ग्रीन टी पियें

Green tea अब पूरी तरह ट्रेंड में आ चुका है लेकिन ये पतले होने का बहुत ही पुराना और आयुर्वेदिक नुस्खा हैं। ग्रीन टी फैट को बढ़ने से रोकता है। आपका फैट कंट्रोल होगा तो आपका डाइट प्लान काम करेगा।

कुल मिलाकर green tea आपके पतले होने जरुरी हिस्सा है बिना ग्रीन टी के ये मुमकिन नहीं हो पायेगा।

5. पानी 2-3 लीटर पियें

दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पियें। ये आपके भूख को भी कन्ट्रोल करेगी और इससे एक फायदा ये है कि पाचन शक्ति को मेन्टेन रखेगा। एक बात का ध्यान रखे कि पानी बहुत ही धीरे धीरे पियें जिससे आपके मुँह की लार पानी के साथ अंदर जाये । यह भी पाचनशक्ति को बढाती हैं।



6. टहलने की आदत

आपको रोज सुबह और शाम थोडा टहलना है। ये निश्चित नहीं है कि कितना टहलना है अगर एकाध दिन भूल भी गए तो कोई दिक्कत नहीं। लेकिन एह आपके routien में होना जरुरी है।

टहलने से शरीर की काफी कैलोरी बर्न होती है। इससे अपनी आदत बनाये। कोशिश करिये की कम से कम 1 km सुबह और 2 Km शाम को टहलिये।

7. क्या न खाएं

खाने में आपको oily आइटम्स से परहेज करना है कोशिश करे की न के बराबर ही खाएं। केले का सेवन रोक दे या 15 दिन या 20 दिन में एक बार कर सकते हैं। आलू से परहेज करे।

8. डांस की प्रैक्टिस करे

अगर आपको डांस का शौक नहीं भी है तो भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करे। 

9. ज्यादा न सोएं

जिनका फैट नॉर्मली बढ़ता है उन्हें सोने से भी परहेज करना चाहिए। इसलिए कोशिश करे 6- 8 घंटे ही सोएं। 

10. टेंशन न लें

अगर आप सोचते है की टेंशन से सिर्फ शरीर घटता है तो आप गलत हैं। टेंशन शरीर में चर्बी बढ़ने का कारण भी बन सकता है इसलिए जितना हो सके चिन्तामुक्त रहें। 



11.  पूर्ण न्यूट्रिशन लें

आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमी भी आपके शारीर की फुलावट का कारण हो सकता है। न्यूट्रिशन हर किसी के लिए जरुरी है। आप मोठे हैं या पतले आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमी आपके बॉडी के अनचाहे रूप को बढ़ावा देती है। 

12. व्यायाम

रोज थोडा व्यायाम एक्सरसाइज या जिम करें। व्यायाम या एक्सरसाइज आपके शरीर के अंदर रक्त संचार को मेन्टेन करता है। डाइट प्लान के साथ ये आपके बॉडी के हर हिस्से को एक्टिव कर देता है।

दुबले पतले या मोटे किसी भी तरह व्यक्ति के लिए फिट होने का सबसे जरुरी नुस्खा व्यायाम है इसलिए इसे इग्नोर न करे। पहले थोड़े से शुरुआत करे फिर धीरे धीरे अपनी क्षमता के अनुसार बढ़ाये। 

तो ये रहा आपके पतले होने का बढ़िया 12 उपाय। अगर आप इसे भी नहीं कर सकते तो आप अपना वजन कभी भी कम नहीं कर पाएंगे। पतले कैसे हो सकते हैं इसके आपको बहुत ही सरल तरीका बताया गया है इसमें आप भर पेट खाना भी खा सकते हैं लेकिन बाकि बतायी गयी बातो ध्यान रखें।

Comments